चार धाम यात्रा 2024 के लिए इस बार प्रशासन ट्रांजिट कैंप में चारों धामों में मौसम की अपडेट जानकारी इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले लगाने वाले हैं। चारधाम यात्रा एक पवित्र और चुनौतीपूर्ण यात्रा है। इस चुनौती को कम करने के लिए सरकार ने ट्रांजिट कैंप में इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले लगाने का फैसला किया है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 8 या 9 अप्रैल से शुरू होंगे। अभी चुनाव के चलते टेंडर जारी होने में विलम्ब हो रहा है। 25 अप्रैल तक ट्रांजिट कैंप में सभी आवश्यक सुविधाएं दुरस्त हो जाएँगी। इन एलईडी पर चार धामों के मौसम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होंगी, इससे यात्रियों को परिसर में ही मौसम के बारे में स्पष्ट जानकारी प्रदान करेंगी। इसमें लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिले भवन बने हैं। साथ ही भूतल पर पांच बेड का क्लीनिक भी है। चुनाव के बाद कुछ सुविधाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पिछले वर्ष, चारधाम यात्रा पर करीब 56 लाख तीर्थ यात्री आए थे। इस समीक्षा के साथ चारधाम ट्रांजिट कैंप परिसर में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
