भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। गुरुवार को वह पिथौरागढ़ और विकासनगर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात वह त्रिशक्ति सम्मेलन में पार्टीजनों को चुनाव में जीत के टिप्स देंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा गुरुवार को अल्मोड़ा संसदीय सीट के अंतर्गत पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में दोपहर 12 बजे सभा को संबोधित करेंगे। शाम साढ़े चार बजे वह देहरादून में टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट की कोर कमेटी की बैठक लेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे वह हरिद्वार लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में शहर में रोड शो करेंगे। त्रिशक्ति सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष, सचिव व बीएलए-2 भाग लेंगे। विधायक चमोली ने बीते दिवस रुद्रपुर में हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में उमड़े जनसमूह के प्रति पार्टी की तरफ से आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव वर्ष 2047 तक विकसित और स्वर्णिम भारत को लेकर हमारे रोडमैप पर जनता की मुहर लगाने का है।
