मिसेज इण्डिया यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन दीवालिशियस ग्रुप की ओर से आयोजित इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट दीवालिशियस मिसेज इण्डिया यूनिवर्स 2024 का आयोजन किया गया। इस पुरस्कार से सिर्फ गीता का ही नाम नहीं बल्कि उनके परिवार, शहर और पूरे राज्य का नाम भी रोशन हुआ है। मिसेज इंडिया यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन दिवालीशियस ग्रुप द्वारा 31 मार्च को जयपुर के होटल ग्रैंड उनियारा में अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में काशीपुर की गीता सागर को ‘मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2024’ चुना गया। दो वर्ष पहले 2022 में गीता सागर ने गुरुग्राम में आयोजित टिस्का मिस एंड मिसेज इंडिया शो में उत्तराखंड के लिए मिसेज गोल्ड का खिताब जीता था। इस सफलता के साथ उन्होंने न केवल अपने परिवार और शहर का गर्व बढ़ाया बल्कि उत्तराखंड की बेटियों के लिए भी एक प्रेरणा स्त्रोत बने हैं।
