मौसम विभाग के अनुसार 5 पर्वतीय जनपदों की ऊँची चोटियों में बारिश और हिमपात होने की सम्भावना है। प्रदेश में आगामी दो दिन मौसम के मिजाज में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। राज्य की ऊँची चोटियों में हिमपात के कारण चारधाम के आसपास के क्षेत्रों में हल्की ठण्डक बढ़ गई है। अगले 3 दिनों तक प्रदेशभर में इसी प्रकार का मौसम रहने की सम्भावना है। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ ही चटक धूप खिलेगी। पिछले तीन दिनों से धाम में बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण काम पर असमर्थता आ रही है। आगामी महीने से केदारनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसके लिए कई महत्वपूर्ण संरचनाओं का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
