पुलिस ने बनभूलपुरा उपद्रव के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था। मलिक को रिमांड पर लेकर पूछताछ चल रही है और मोईद नैनीताल जेल में बंद है। पुलिस पूछताछ के लिए कभी भी साफिया को नोटिस देकर तलब कर सकती है। 22 फरवरी को पुलिस ने सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट की तहरीर पर अब्दुल मलिक, साफिया, अख्तरी बेगम, नबी रजा खां, गौस रजा खां और अब्दुल लतीफ के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। कोतवाली के एसएसआई महेंद्र प्रसाद जांच कर रहे हैं। वहीं आरोपितों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मलिक की पत्नी साफिया बयान देने नहीं पहुंची तो उसके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
