देहरादून से आज अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में दूनवासी अयोध्या पहुंचकर रामलला की दर्शन करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 1074 लोग अयोध्या के लिए रवाना हुए। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन कल 23 फरवरी की सुबह 2:55 बजे अयोध्या कैंट पहुचेंगी, वहाँ से सभी बसों के माध्यम से राम जन्मभूमि पहुचेंगे, दर्शन के बाद अन्य मंदिरों का भ्रमण कराया जाएगा। दर्शन करने के बाद अगले दिन 24 फरवरी की रात 12:40 बजे ट्रेन अयोध्या कैंट से दून के लिए रवाना होगी और दोपहर में 2:40 बजे दून पहुचेंगी।
