पौड़ी की जयंती भारत का प्रतिनिधित्व करेगी अमेरिका में मैराथन में

उत्तराखंड

पौडी गढ़वाल जिले की रहने वाली जयंती ने अमेरिका में होने वाली बोस्टन मैराथन में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। 15 अप्रैल को बैंक ऑफ अमेरिका द्वारा आयोजित होने वाली 128वीं बोस्टन मैराथन दौड़ में भारत की ओर से भाग लेंगी। परिवार में खुशी का माहौल है, साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है। उनके पिता, जो बचपन से ही गरीबी में थे, दिल्ली में क्लर्क के रूप में कार्यरत थे। जिसके चलते प्राथमिक शिक्षा गांव से प्राप्त करने के बाद जयंती दिल्ली चली गईं। उनके पिता का वेतन इतना नहीं था कि वे अपने तीन बच्चों को अच्छे स्टेडियम में अभ्यास करा सकें, और न ही उनके पास एक अच्छे कोच की फीस देने के लिए पर्याप्त पैसे थे। इन कमियों से जूझने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और खेलों में भाग लेना जारी रखा। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के बाद वह वर्ष 1999 में खेल कोटा के माध्यम से रक्षा क्षेत्र में शामिल हो गईं। जयंती के पति भी फिलहाल रक्षा मंत्रालय में नौकरी करते हैं. अब जयंती का एक बेटा भी है लेकिन फिर भी वह अपने सपने को पूरा कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *