चार पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, मुल्जिम पेशी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर SSP ने लिया एक्शन

उत्तराखंड

मुल्जिम ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी देहरादून ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसएसपी अजय सिंह ने साफ किया कि मुल्जिम ड्यूटी जैसे संवेदनशील ड्यूटी पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुल्जिम पेशी ड्यूटी में लापरवाही करना पड़ा भारी

बता दें कि जिला कारागार सुद्धोवाला से विचाराधीन बंदियों को न्यायालय परिसर देहरादून लाने और ले जाने के लिए पुलिसकर्मियों की हवालात ड्यूटी लगाई जाती है। ऐसे में मुल्जिम ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के प्रति सजगता और संवेदनशीलता को परखने के लिए SSP अजय सिंह ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को औचक चेकिंग के लिए भेजा।

चार पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

निरिक्षण के दौरान जिला कारागार सुद्धोवाला के गेट पर चेक करने पर ड्यूटी पर नियुक्त 29 पुलिसकर्मियों में से चार पुलिसकर्मी सरकारी वाहन में नहीं मिले। ऐसे में महत्वपूर्ण व संवेदनशील ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी अजय सिंह ने चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

ड्यूटी पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : SSP

सस्पेंड पुलिसकर्मियों में हेड कांस्टेबल योगेश, कांस्टेबल राजेश, कांस्टेबल अनुज और कांस्टेबल बच्चन सिंह शामिल हैं। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि मुल्जिम ड्यूटी जैसे संवेदनशील ड्यूटी पर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *