UCC कमेटी ने सौंपा ड्राफ्ट, CM Dhami का मास्टर स्ट्रोक

उत्तराखंड

यूसीसी (Uniform Civil Code) के लिए गठित की गई विशेषज्ञ समिति ने ड्राफ्ट धामी सरकार को सौंप दिया है। बता दें लाखों लोगों के सुझावों के बाद ये ड्राफ्ट तैयार किया गया है।

क्या होता है Uniform Civil Code ?

यूनिफॉर्म सिविल कोड एक देश एक नियम के तहत काम करता है। इसके तहत सभी धर्म के नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, गोद लेना, विरासत और उत्तराधिकार जैसे कानूनों को एक कॉमन कानून के तहत नियंत्रित करने की बात कही गई है। फिर चाहे वो व्यक्ति किसी भी धर्म का क्यों न हो। मौजूदा समय में अलग-अलग धर्मों में इन्हें लेकर अलग-अलग राय और कानून हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *