यात्री परेशान, पहाड़ में यहां संचालकों ने टैक्सियों का संचालन किया बंद

टैक्सियों की फिटनेस को प्राइवेट हाथों में देने से चंपावत जिले में टैक्सी संचालक आक्रोशित हैं। गुस्से में टैक्सी संचालकों ने टैक्सियों का संचालन बंद कर दिया है। जिस से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टैक्सी संचालकों ने उनकी मांगें ना मानने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। […]

Continue Reading

ऐसे हुआ खुलासा, परिवहन निगम में सामने आया करोड़ों का घोटाला

उत्तराखंड परिवहन निगम की हाल ही में ऑडिट रिपोर्ट आई है। जिसमें कबाड़ बसों की नीलामी में 1.32 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया है। महालेखाकार कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2020 से 2023 के दौरान देहरादून, नैनीताल व टनकपुर मंडल में बसों की नीलामी की धनराशि में भारी अंतर है। परिवहन निगम में […]

Continue Reading

हर कोई हो गया फैन, उत्तराखंड के इस जिलाधिकारी ने किया कुछ ऐसा

टिहरी के जिलाधिकारी ने कुछ ऐसा किया जिसके लिए उनकी हर तरफ वाहवाही हो रही है। टिहरी के डीएम मयूर दीक्षित बीडीसी बैठक में शामिल होने के लिए सभी अधिकारियों के साथ बस से 70 किमी की दूरी तय कर सीमांत विधानसभा घनसाली पहुंचे। जिसके बाद से उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है। टिहरी […]

Continue Reading

देहरादून के 24 कलाकारों को भी मौका, मिस्ट्री विला फिल्म की शूटिंग शुरू…

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों की पहली पसंद बनती जा रही हैं। यहां कई बड़ी फिल्मों और वेब सीरिज की शूटिंग चल रही है। राज्य सरकार की नीतियों के चलते भी फिल्म निर्माता उत्तराखंड की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसी कड़ी में देहरादून में फिल्म मिस्ट्री विला की शूटिंग शुरू होने […]

Continue Reading

1 दिन के लिए कुर्बान हुए दर्जनों पेड़, “रोड नहीं रोड-शो जरूरी”.. 80 गांव की सड़क 40 पेड़ों पर अटकी

(अगस्त्यमुनि) उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग दौरे पर हैं। कल यानी रविवार को मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर यहां उतरना है और उसके बाद इसी जगह से रोड शो शुरू होना है। इस वर्ष चुनावों को देखते हुए CM धामी के कई रोड शो होने वाले हैं। इससे पहले पिथौरागढ़ में इसी महीने 22 जनवरी को […]

Continue Reading

चार कारों को मारी टक्कर, मची चीख-पुकार, रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल

उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के अचानक से ब्रेक फेल हो गए। बस के ब्रेक फेल होने के कारण बस ने अनियंत्रित होकर चार वाहनों को टक्कर मार दी। जिस कारण वाहनों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मसूरी में रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल शनिवार को मसूरी में रोडवेज बस के ब्रेक […]

Continue Reading

इन्हें दी गई प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी, बीजेपी हाईकमान का बड़ा फैसला

भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी एक बार फिर से दुष्यंत कुमार गौतम को सौंपी है। दुष्यंत कुमार गौतम फिर बने प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड बीजेपी को लेकर पार्टी हाईकमान ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी के रूप में दुष्यंत कुमार गौतम को जिम्मेदारी […]

Continue Reading

जानें सत्र में क्या रहेगा खास, विधानसभा सत्र की तैयारियां शुरू

पांच फरवरी से उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आयोजन होने जा रहा है। जिसको लेकर सरकार के द्वारा भी तैयारियां की जा रही है। माना जा रहा है कि सत्र में समान नागरिक संहिता का बिल पास किया जा सकता है। राज्य आंदोलनकारी को मिल सकता है तोहफा पांच फरवरी से उत्तराखंड विधानसभा का सत्र आयोजित […]

Continue Reading

बजेगा लोकसभा चुनाव का बिगुल, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का देहरादून दौरा कल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को देहरादून दौरे पर आ रहे हैं। जिसके लिए कांग्रेसी तैयारियों में जुट गए हैं। दौरे को लेकर कांग्रेसी एकजुट नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से उत्तराखंड कांग्रेस का लोकसभा चुनाव का बिगुल बजेगा। कल उत्तराखंड आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को अखिल भारतीय […]

Continue Reading

पुलना से भ्यूंडार गांव तक सड़क निर्माण को मंजूरी, आसान होगी हेमकुंड साहिब यात्रा

प्रसिद्ध तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब की यात्रा को आसान बनाने के लिए यात्रा मार्ग पर पुलना से भ्यूंडार गांव तक सड़क बनाई जाएगी। सड़क निर्माण के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। सड़क निर्माण होने के बाद यात्रियों को सिर्फ आठ किमी पैदल चलना पड़ेगा और वह एक दिन में हेमकुंड साहिब […]

Continue Reading