अगले महीने शुरू होगी देहरादून-बंगलूरू के बीच डायरेक्ट फ्लाइट, यहां पढ़ें शेड्यूल

अगले महीने विमानन कंपनी विस्तारा देहरादून-बंगलूरू के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने जा रही है। बता दें वर्तमान में विस्तारा की देहरादून और मुंबई की सिर्फ दो उड़ानें हैं। जल्द शुरू होगी देहरादून-बंगलूरू के बीच डायरेक्ट फ्लाइट आगामी 15 मार्च से विस्तारा देहरादून-बंगलूरू के बीच नियमित फ्लाइट संचालित करने जा रही है। जिससे हवाई यात्रियों […]

Continue Reading

काठगोदाम-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी, CM ने किया पीएम और रेल मंत्री का आभार व्यक्त

काठगोदाम-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी मिल गई है। जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंहा धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। सीएम धामी ने कहा है कि इस ट्रेन के संचालन से लोगों का सफर आसान होगा। काठगोदाम-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी काठगोदाम रेलवे स्टेशन से अमृतसर […]

Continue Reading

यहां सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, सैर के लिए निकले थे घर से

उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में एक अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सुबह की सैर के लिए घर से निकले थे। बुजुर्ग की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। बुजुर्ग को अज्ञात […]

Continue Reading

उत्तराखंड में यहां पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक और घर से निकाला, बीवी पहुंची पुलिस स्टेशन, फिर…

उत्तराखंड में तीन तलाक का मामला सामने आया है। देहरादून के सहसपुर में महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और तीन तलाक देकर घर से बाहर निकालने के आरोप लगाए है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति पर तीन तलाक और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पति […]

Continue Reading

कल होगी धामी कैबिनेट की बैठक, बजट के मसौदे पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक 21 फरवरी को होगी। कैबिनेट की बैठक राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल) देहरादून में होगी| दोपहर एक बजे से होगी धामी कैबिनेट की बैठक धामी कैबिनेट की बैठक बुधवार को होगी। बैठक सीएम धामी की अध्यक्षता में दोपहर एक बजे राज्य सचिवालय के […]

Continue Reading

रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए सीएम धामी, सभी कैबिनेट मंत्री भी हैं मौजूद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हो गए हैं। अयोध्या में रामलला के दर्शन के साथ ही वह हनुमान गढ़ी के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए CM मंगलवार सुबह सीएम धामी अयोध्या दर्शन के लिए जौलीग्रांट […]

Continue Reading

हल्द्वानी हिंसा : कुमाऊं कमिश्नर ने भेजा DM,SSP समेत छह अफसरों को नोटिस, कहा रखें अपना पक्ष

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा मामले में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने घटना की जांच के संबंध में नैनीताल डीएम वंदना सिंह, एसएसपी प्रहलाद मीणा समेत छह अफसरों को नोटिस दिया है। इसमें अधिकारियों को अगले हफ्ते अलग-अलग दिनों में घटना के संबंध में अपना पक्ष और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा […]

Continue Reading

अलनीनो के सक्रिय होने का समय हुआ कम, मौसम पर पड़ेगा प्रतिकूल प्रभाव दुनियाभर के लिए बना चिंता

दुनिया के मौसम पर असर डालने वाला अलनीनो बड़ी चिंता का सबब बनने जा रहा है। अलनीनो के सक्रिय होने का समय सामान्यतया साढ़े तीन से पांच साल के बीच माना जाता है, लेकिन अब आगे यह ढाई से तीन साल में सक्रिय हो सकता है। इसके चलते तूफानों की संख्या में वृद्धि होगी और […]

Continue Reading

विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से होगा शुरू, राज्य में विकास की गति को मिलेगी और तेजी

विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से एक मार्च तक देहरादून में आयोजित किया जाएगा। वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का यह बजट जेंडर बजट होगा, जिससे राज्य में विकास की गति और तेज होगी। धामी मंत्रिमंडल की पिछली बैठक में बजट सत्र का आयोजन […]

Continue Reading

हल्द्वानी में पहुंचे गदरपुर विधायक ने दिया विवादित बयान, बोले- देवभूमि में जो दंगाई बनेगा, सीधा ऊपर जाएगा

निजी कार्यक्रम में हल्द्वानी पहुंचे गदरपुर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने आठ फरवरी को बनभूलपुरा में हुए उपद्रव और हिंसा के सवाल पर कहा कि ये उत्तराखंड देवभूमि है। ये बाबा केदार और बाबा जागेश्वर की धरती हैं। यहां जो दंगाई बनेगा वो सीधा ऊपर जाएगा। उसे नीचे रहने का अधिकार नहीं […]

Continue Reading