हर वर्ष होली के पांचवें दिन देहरादून में झंडा मेला आयोजित किया जाता है। बता दें देहरादून का झंडा मेला 348 साल का गौरव है। मान्यता है कि हर साल जैसे ही झंडेजी का आरोहण होता है। एक बाज परिक्रमा करते हुए उनके ऊपर से गुजरता है। इसे गुरु रामराय महाराज की सूक्ष्म उपस्थिति एवं आशीर्वाद माना जाता है। इसे गुरु महाराज का आशीर्वाद माना जाता है। श्री गुरु रामराय महाराज जी का देहरादून आगमन 1676 में हुआ था। गुरु रामराय महाराज को देहरादून का संस्थापक कहा जाता है। गुरु रामराय महाराज जी सिखों के सातवें गुरु हरराय के बड़े पुत्र थे। उनका जन्म होली के पांचवें दिन वर्ष 1646 को पंजाब के जिला होशियारपुर के कीरतपुर गांव में हुआ था।
