2 अप्रैल को रुद्रपुर में करेंगे रैली PM मोदी , पिथौरागढ़ और विकासनगर में जनसभा 3 अप्रैल को जेपी नड्डा की

उत्तराखंड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अप्रैल को नैनीताल- ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के रुद्रपुर में जनसभा करेंगे। भाजपा ने पीएम मोदी की जनसभा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री दो अप्रैल को 12 बजे रुद्रपुर में जनसभा करेंगे। फिर उसी दिन जयपुर ग्रामीण में जनसभा करेंगे। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर प्रचार के लिए सबसे ज्यादा डिमांड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है। पांचों सीटों पर उतारे गए प्रत्याशी कम से कम अपने चुनाव क्षेत्रों में इन सभी नेताओं की जनसभाएं कराने जाने के लिए जोर लगा रहा है। प्रधानमंत्री 12 अक्तूबर को अल्मोड़ा में एक जनसभा कर चुके हैं। यदि पीएम की रैली नहीं होती है तो फिर अमित शाह और राजनाथ सिंह की यहां रैलियां हो सकती हैं। चार धाम ऑलवेदर रोड व अन्य सड़क परियोजनाओं को लेकर गडकरी के प्रचार को भी पार्टी यहां फायदेमंद मान रही है। माना जा रहा है कि यदि पीएम की ओर से तीन रैलियों की अनुमति मिली तो इनमें से एक श्रीनगर गढ़वाल या ऋषिकेश के आसपास किसी स्थान पर हो सकती है। पीएम के बाद गढ़वाल सीट पर योगी आदित्यनाथ की भी जनसभाएं होंगी। यदि पीएम की जनसभा श्रीनगर में होगी तो योगी की जनसभा चमोली या रुद्रप्रयाग जिले में कराई जा सकती है। पांचों लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार करने के लिए राज्य के नेताओं में सबसे अधिक मांग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *