एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने गलत जानकारी देने पर एक सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया। गलत जानकारी देने वाले मामले में सुपरवाइजर को सस्पेंड करने के साथ ही मामले की जांच के लिए उन्होंने अधिशासी अभियंता को जांच अधिकारी नियुक्ति किया है। उनके द्वारा निर्माण के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि क्षेत्रीय सुपरवाईजर द्वारा उक्त निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि यह क्षेत्र प्राधिकरण की सीमा में नहीं आता है इसलिए उक्त निर्माण कार्य को कर सकते हैं। इसके लिए महाबीर सिंह, सुपरवाईजर प्रथम दृष्ट्या दोषी पाये जाते हैं। उपरोक्त को दृष्टिगत रखते हुए सुपरवाइजर महाबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
