बीते दो दिनों से बदला मौसम मार्च के अंत में अपने तेवर दिखाएगा। जबकि होली के बाद मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं और गर्मी में भी इजाफा होगा। गर्मी ने इस महीने से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। हालांकि न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला महीने के अंत तक जारी रहेगा। दून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने के आसार हैं।
