बारिश बर्फबारी का अलर्ट, बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज

उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य में होली पर्व से पहले गरज चमक के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 22 मार्च को प्रदेश के अधिकांश जनपदों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। जबकि आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 22 मार्च को प्रदेश के अधिकांश जनपदों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत जिले में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी और बर्फबारी की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में गर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ही कुछ स्थानों में हल्की बारिश भी हो सकती है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट की भी उम्मीद है। पंतनगर में अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 21.8 और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *