प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगा। आज बुधवार से रोजाना सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकन होंगे। 27 मार्च तक सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही नामांकन पत्रों की बिक्री और जमा करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। टिहरी लोकसभा के लिए आरओ देहरादून यानी डीएम देहरादून कार्यालय, अल्मोड़ा सीट के लिए डीएम अल्मोड़ा, गढ़वाल सीट के लिए डीएम पौड़ी, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट के लिए डीएम ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार सीट के लिए डीएम हरिद्वार अधिसूचना जारी करेंगे। नामांकनपत्रों की जांच 28 मार्च को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च होगी। छह जून को आचार संहिता समाप्त हो जाएगी। बुधवार को सभी आरओ मुख्यालय में नामांकन के लिए पब्लिक नोटिस चस्पा कर दिया जाएगा। सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में आरओ मुख्यालय में नामांकन के लिए बुधवार को सुबह पब्लिक नोटिस चस्पा कर दिया जाएगा। प्रत्याशियों की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले डॉक्यूमेंट्स की एक चेक लिस्ट भी बनाई गई है, जिसमें फॉर्म-ए, फॉर्म-बी, एफिडेविट, सिक्योरिटी डिपोजिट के प्रूफ आदि शामिल हैं। इसका प्रिंट निकाल कर हस्ताक्षर करने के उपरांत आरओ कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया को निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व अनिवार्य रूप से जमा कराना जरूरी होगा। जिस तिथि में प्रत्याशी प्रत्यक्ष रूप से आरओ मुख्यालय में उपस्थित होकर अपने डॉक्यूमेंट को जमा करा सकते हैं।
