उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद राज्य के 29 केंद्रों में 27 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए गढ़वाल मंडल में 16 और कुमाऊं मंडल में 13 केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल में 1,993 और इंटरमीडिएट में 1,581 शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है। विभाग की ओर से उनके स्थान पर दूसरे मूल्यांकन केंद्र बना लिए गए हैं। प्रदेश के सभी मूल्यांकन केंद्रों के उप नियंत्रकों एवं पर्यवेक्षकों की 22 मार्च को ऑनलाइन बैठक होगी। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की एक लाख 13 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है।
