रह जाएंगे पैडल रिक्शे इतिहास बनकर, मिट जाएगा अस्तित्व नए नियम लागू होने के बाद

उत्तराखंड

शहर की मालरोड की शान पैडल रिक्शे अब इतिहास बनकर रह जायेंगे। जिसके बाद शेष संचालित हो रहे 11 पैडल रिक्शे भी बंद कर दिये जायेंगे। जल्द ही नई व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। 1942 में पैडल रिक्शों की शुरुआत हुई, जो शहर की मालरोड में आवागमन का मुख्य साधन बने। करीब दो वर्ष पूर्व संस्था की मांग पर विचार करते हुए पालिका ने पांच ई-रिक्शा की शुरुआत की। वर्तमान में 11 पैडल रिक्शा ही संचालित किये जा रहे है। ईओ राहुल आनंद ने बताया कि डीएसए मैदान में क्लाइंबिंग वॉल के समीप रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट स्थापित कर दिया गया है। जिनके आने के बाद शेष 11 पैडल रिक्शों का संचालन भी बंद कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *