चुनाव आयोग ने सात चरणों वाले लोकसभा चुनाव 2024 की तिथियों की घोषणा कर दी है। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मीडिया को बताया कि सभी राज्यों की सभी सीटों पर 7 चरणों में ही चुनाव कराये जायेंगे, उत्तराखंड की पाँचों लोकसभा सीटों पर पहले ही चरण में चुनाव प्रक्रिया संपन्न की जायेगी। इसके बाद 30 मार्च 2024 तक प्रत्याशी को अपना नामांकन वापस लेने कि अनुमति होगी। 19 अप्रैल 2024 को उत्तराखंड की पाँचों लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा। लोकसभा चुनाव 2024 का अंतिम मतदान 1 जून 2024 को होगा, इसके बाद चुनाव परिणाम 4 जून 2024 को घोषित कर दिए जाएंगे।
