पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी ने दस्तक दे दी है और मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से इजाफा होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में बढ़ते तापमान के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुँच गया है। मौसम विज्ञान देहरादून के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मार्च का आधा महीना बीतने के बाद मौसम अपने तेवर दिखाने लग गया है। जहाँ इस महीने तापमान 30 डिग्री से थोड़ा ऊपर देखने को भी मिल सकता है।
