आज मौसम साफ रहेगा प्रदेश में, बढ़ेगी गर्मी अब तेजी से

उत्तराखंड

उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में आज सुबह की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई। मौसम विभाग की मानें तो आज राज्य में कहीं भी बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मैदानी जनपदों में भी आसमान में बादल छाए रहने से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। खासतौर पर मैदानी जनपदों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता हैं। इस साल प्रदेशवासियों को बारिश बेहद कम देखने को मिली है, सामान्य से बेहद कम हुई बारिश ने किसानों को भी परेशान किया है। जिससे तापमान में तेजी से इजाफा होने के आसार हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान के भी 15 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *