उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 10 से 11 मार्च तक मौसम के आसार बिगड़े रहेंगे। पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का असर दिखाई देगा। पिछले सप्ताह में बारिश और बर्फबारी जैसी स्थिति बनने के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव होने लगा था। कहीं-कहीं पर गरज के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादलों के साथ धूप खिली रह सकती है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और अधिकांश हिस्सों में चटक धूप खिल रही है। साथ ही कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्का हिमपात भी हो सकता है। मैदानी क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहेंगे और साथ ही साथ धूप भी खिली रहेगी। तापमान में और वृद्धि होने के आसार है।
