वर्ष 2019 में कांग्रेस के टिकट पर पौड़ी लोकसभा चुनाव हारने वाले मनीष खंडूरी ने ठीक लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को भी बाय-बाय बोल दिया। वही सियासी हलकों में यह भी चर्चा आम है कि खंडूड़ी गढ़वाल लोकसभा से भाजपा के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। 2019 में अपने पिता के खिलाफ जाकर मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। कांग्रेस में आने से पहले मनीष खंडूड़ी फेसबुक कंपनी में इंडिया हेड के रूप में कार्यरत थे। 16 अक्टूबर 1968 को गढ़वाल में जन्मे मनीष बचपन से ही पढ़ाई में उच्च विद्यार्थी थे। सूचना प्रौद्योगिकी एवं जनसंचार के क्षेत्र में 6 वर्षों तक वाइस प्रेसिडेंट आईएमआई मोबाइल और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बिस्कवेयर डिजाइन में सेवाएं दी। उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल पवन चंद्र खंडूरी ने कहा था कि मनीष को किसी भी पार्टी में जाने का अधिकार है और यह उनका अपना ही निर्णय है। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले मनीष खंडूड़ी के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई थी। कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी को राहुल गांधी का करीबी भी माना जाता है। मनीष खंडूड़ी की बहन और मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋतू खंडूड़ी दो बार विधायक बनने के साथ ही वर्तमान में उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष हैं। साल 2019 में उन्होंने फेसबुक कंपनी को छोड़ने का फैसला लिया और कांग्रेस ज्वाइन कर ली।
