आधी रात से महादेव के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़, भस्म आरती…महारुद्राभिषेक…

उत्तराखंड

महाशिवरात्रि को लेकर देवभूमि में भोलेनाथ के भक्तों में भारी उत्साह है। कुछ प्रसिद्ध शिव मंदिरों में तो भव्य तैयारियां की गई है। महाशिवरात्रि पर्व पर आधी रात से ही भगवान टपकेश्वर महादेव भक्तों को दर्शन देने शुरू कर दिए थे। इसके बाद रात 12 बजे ही भक्त टपकेश्वर महादेव के दर्शन करने लगे थे। मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि मंदिर में महाशिवरात्रि पर 5100 लीटर केसर युक्त दूध भक्तों को वितरित किया जाएगा। महाशिवरात्रि पर पलटन बाजार के जंगम शिवालय मंदिर में संत महात्माओं और ब्राह्मण भगवान श्री जंगमेश्वर महादेव का 51 लीटर दूध से महारुद्राभिषेक किया जाएगा। टपकेश्वर मंदिर के साथ ही शहरभर के मंदिरों में सर्वार्थ सिद्धि योग में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही शुक्र प्रदोष व्रत बन रहा है। इस दिन तीनों योगों का निर्माण होना अद्धभुत संयोग है। ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर आधी रात में भगवान शिव का महाभिषेक किया गया। इसके बाद 3100 लीटर केसर युक्त दूध का प्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर रात में भस्म आरती की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *