नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ भाजपा विधायक द्वारा की बदतमीजी मामले अब तूल पकड़ता जा रहा है। वहीं अब मामले की जांच भाजपा संगठन स्तर पर भी होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने महेश जीना मामले में जांच बैठा दी है। इसके साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों से विनम्र व्यवहार करने की अपील की है। जीना का कहना है कि कल हुए घटनाक्रम पर उन्हें कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने कहा कि टेंडर में किस लिए कम्पनी को बाहर किया गया इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि मेरे बेटे का टेंडर से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं है इसलिए वो ये बात उठा रही है। नगर निगम में मौजूद होने के बाद नगर आयुक्त ने झूठ बोला है। उनका कहना है कि जो अधिकारी विधायक को जानकारी नहीं दे रहे हैं। वो जनता को कैसे सही देंगे।
