बिंदुखत्ता राजस्व गांव बनाने की घोषणा, जमकर घेरा कांग्रेस ने

उत्तराखंड

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम के रूप में घोषणा में शामिल करने पर प्रतिक्रिया दी है। पहले की गई कई घोषणाओं पर अभी तक कोई काम नहीं हुआ है और अब सरकार केवल घोषणाएं कर रही है। जिस पर भाजपा सरकार ने 13 दिसंबर 2020 को अधिसूचना जारी कर सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रियाओं में रोक लगाकर जवाहर ज्योति- दमुवाढूँगा से मालिकाना हक का अधिकार छीनने का काम किया है। इससे भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर होता है। तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी सरकार ने बिंदुखत्ता के लोगों को बिजली, सड़क सहित अन्य सुविधा उपलब्ध कराई और वहां पर जो भी विकास हुआ है, वह कांग्रेस कार्यकाल में हुआ था, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद वहां पर कोई विकास नहीं हो पाया है। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिन्दुखत्ता गांव को राजस्व गांव बनाने के लिए मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *