बारिश और बर्फबारी का सितम उत्तराखंड में, माइनस में तापमान आठ जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड

उत्तराखंड में बर्फबारी व वर्षा से ठंडक लौट आई है। शुक्रवार रात से चार धाम, हेमकुंड समेत हिमालय की चोटियों पर शुरू हुई बर्फबारी का क्रम शनिवार को भी जारी रहा। केदारनाथ में ढाई फीट से अधिक बर्फ जमी है। पिछले 24 घंटे में देहरादून में 18.6 एवं मसूरी में 14.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। भारी बर्फबारी होने से उत्तरकाशी में गंगोत्री, चमोली में बदरीनाथ हाईवे के अलावा पिथौरागढ़ में चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-लिपुलेख मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इन आठ जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मसूरी की बात करें शुक्रवार रात से शनिवार को दिनभर शहर, अगलाड़ व यमुना घाटी में रुक-रुक कर वर्षा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *