आपातकाल परिस्थितियों के लिए होगी एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था मतदान के दौरान

उत्तराखंड

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की स्टेट नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही जिला और स्टेट कंट्रोल रूम को तत्काल एक्टिव करते हुए ड्राई रन शुरू किए जाने को कहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने सभी नोडल अधिकारियों को उनके विभाग से जुड़ी ड्यूटी को जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए की मतदान ड्यूटी में तैनात कार्मिक का प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड किट समय से तैयार कर दी जाए। ईएसएमएस को लेकर लिए पुलिस कार्मिकों को थाना चौकी स्तर पर भी ट्रेन किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आबकारी विभाग को जिला स्तर पर लिकर मॉनिटरिंग टीम LMT का गठन कर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने नोडल अफसर परिवहन विभाग को चुनाव ड्यूटी में तैनात वाहन चालकों के शत प्रतिशत मतदान को लेकर विस्तृत प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *