उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को सेवा विस्तार मिला है। उनका कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। बता दें कि वरिष्ठ आईएएस राधा रतूड़ी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव हैं। आपको बता दें कि राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अफसर हैं। जिन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भरोसेमंद अफसरों में से एक माना जाता है। ये दंपत्ति उत्तराखंड के पहले ऐसे नौकरशाह दंपत्ति हैं जिन्हें पुलिस और प्रशासन के सबसे बड़े ओहदे की कमान संभालने का मौका मिला है।

