कहीं इलाज के नाम पर साइबर ठगी तो कहीं बिजली का बिल, केस दर्ज तीन मामलों में

उत्तराखंड

देहरादून में साइबर ठगी से जुड़े अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। कहीं बिजली का बिल जमा करने के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है तो कहीं कुरियर पहुंचाने के एवज में लोगों को लूटा जा रहा है। अमित ने कॉल किया तो कॉलर ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया, बाद में एक ऐप डाउनलोड कर के 10 रुपये प्रोसेसिंग फीस जमा करने को कहा। ऐसा करते ही अमित के बैंक खाते से 48,500 रुपये कट गए। किसी ने उनका परिचित बनकर उनसे मदद मांगी और गूगल पे के जरिए 50 हजार रुपये मांग लिए। इसी तरह कैनाल रोड निवासी दिलीप मिश्रा से कुरियर पहुंचाने के एवज में 10 रुपये ऑनलाइन जमा करने को कहा गया। पीड़ित के खाते से 98999 रुपए कट गए। बहरहाल पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *