हवाई सेवा प्रदाता कंपनी फ्लाई बिग ने दो फरवरी से देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच व्यावसायिक हवाई सेवा शुरू करने के बाद पंतनगर के लिए भी सेवा शुरू कर दी है। फ्लाई बिग का विमान पिथौरागढ़ से नौ यात्रियों को लेकर पंतनगर पहुंचा।
फ्लाई बिग का 19 सीटर विमान नौ यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ से 13.05 बजे उड़ान भरकर 13.55 बजे पंतनगर पहुंचा। बताया जा रहा है कि व्यापक प्रचार-प्रसार न होने के कारण पहले दिन यात्रियों की संख्या कम रही। देहरादून-पिथौरागढ़-पंतनगर के बीच शुरू हुई यह हवाई सेवा क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत है। इसमें टिकट का 60 प्रतिशत किराया यात्री, जबकि 40 प्रतिशत किराया प्रदेश सरकार वहन करेगी। गी।
