आरोपी अब्दुल मलिक नैनीताल जेल में बंद, अलग रखा गया 81 आरोपियों से

उत्तराखंड

हल्द्वानी को हिंसा की आग में जलाने वाला मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार देर रात नैनीताल जेल में दाखिल किया गया। अब्दुल मलिक को उपद्रव के 81 आरोपियों से अलग रखा गया है। मलिक को नैनीताल में बैरक नंबर एक में रखा गया है। इसके लिए पुलिस जल्द ही कोर्ट में अर्जी दायर कर सकती है। फिलहाल मलिक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नैनीताल जेल भेजा गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद मलिक से शनिवार को पांच से सात घंटे पूछताछ की थी। मलिक से अभी केस में कई चीजें पूछी जानी हैं। इसमें मलिक की संपत्ति, मलिक घटना के दिन कहां था, क्या उसने उपद्रव के लिए फंडिंग तो नहीं की, लोगों को उसने कैसे भड़काया आदि सवाल पूछे जाने बाकी हैं। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है कि मलिक से पूछताछ में जो बातें सामने आई थी, पुलिस उस दिशा में काम कर रही है। जरूरत पड़ने पर दोबारा मलिक को पूछताछ के लिए रिमांड में लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *