पौड़ी जिले के कई क्षेत्रों में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ है। बीते दिन टिहरी के कीर्तिनगर में गुलदार ने पांच महिलाओं पर हमला कर दिया था। हमले में तीन महिलाएं घायल हुई हैं। आए दिन गुलदार के दिखने से गांव वाले डरे हुए हैं। लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। श्रीनगर और उसके आस-पास के इलाकों में गुलदार के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। यहां 3 और 4 फरवरी को गुलदार ने दो बच्चों की जान ले ली थी। गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी में कैद होने के बाद लोग खौफजदा हैं। कीर्तिनगर में भी गुलदार घनी बस्ती में घूमते दिख रहा है। महिलाओं के शोर मचाने के बाद गुलदार वहां से भाग गया। हमले में तीन महिलाएं घायल हुई हैं।
