संसदीय बोर्ड की बैठक 26 फरवरी को होने वाली है। लोकसभा सीटों पर तैनात किए गए पर्यवेक्षक टिकट के दावेदारों से संपर्क साधेंगे और अपनी रिपोर्ट प्रदेश संसदीय बोर्ड को देंगे। उत्तराखंड में पहले चरण में लोकसभा की पांचों सीटों पर मतदान की संभावना है, लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा आचार संहिता लागू होने से पहले कर सकती है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है। किसी सीट पर पांच से अधिक तो कहीं चार आवेदन प्राप्त हुए हैं। पर्यवेक्षकों की टीम क्षेत्रीय भ्रमण कर नामों पर रायशुमारी करेगी। यह बैठक 26 फरवरी को देहरादून में होगी।
