सामान गायब, बदमाशों के हौसले बुलंद, यहां अलग-अलग जगह पर चार दुकानों के टूटे मिले ताले

उत्तराखंड

पहाड़ी क्षेत्रों में भी बदमाशों के हौसले इन दिनों बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला चमोली के गोपेश्वर नगर है। जहां बीती रात अलग-अलग क्षेत्रों में चार दुकानों के ताले टूटे मिले। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

एक ही रात चार दुकानों में डाला डाका

घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गोपेश्वर नगर में बीती रात अलग-अलग क्षेत्रों में चार दुकानों के ताले टूटे मिले। बताया जा रहा है एक दुकान से 40 हजार की नकदी गायब मिली। जबकि आबय दुकानों से वहां रखा सामान गायब मिला।

जांच में जुटी पुलिस

दुकान संचालकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस को पता चला घटना एक जगह नहीं बल्कि तीन और जगह पर भी घटी है। पुलिस फिलहाल क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *