गोविंद सिंह बिष्ट ने दिलाई सदस्यता, पूर्व सैन्य अधिकारियों ने थामा भाजपा का दामन

उत्तराखंड

लोकसभा चुनाव पास हैं। ऐसे में भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। हल्द्वानी के कुमाऊं कार्यालय में सोमवार को पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भाजपा का दामन थामा। पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

दर्जनों पूर्व सैन्य अधिकारियों ने थामा भाजपा का दामन

भारतीय सेना में देश सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए दर्जनों पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भाजपा का दामन थामा है। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज से प्रभावित होकर वो पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।

गोविंद सिंह बिष्ट ने दिलाई सदस्यता

गौरतलब है कि कुछ महीनों बाद लोकसभा चुनाव होने हैं लिहाजा अब भाजपा ने अपना सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। बता दें रविवार को कोटद्वार से पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *