PHQ में धरने के बाद मिली हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड दौरा

उत्तराखंड

आज कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का उत्तराखंड दौरा है। बता दें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद खरगे पहली बात उत्तराखंड आ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष देहरादून के बन्नू स्कूल के मैदान में आज विराट कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड दौरा

खरगे आज देहरादून से चुनावी बिगुल फूंकने का काम करेंगे। सम्मेलन में 15 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। दोपहर में 12:30 बजे खरगे जौलीग्रांट पहुंचेंगे। जिसके बाद हेलीकॉप्टर से वह देहरादून आएंगे। बता दें पुलिस लाइन में कांग्रेस अध्यक्ष का हेलीकॉप्टर लैंड होगा। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महिलाओं के प्रति बढ़ रहे उत्पीड़न आज के संबोधन में प्रमुख मुद्दे रहेंगे ।

PHQ में धरने के बाद मिली हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति

बता दें पुलिस लाइन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हेलिकॉप्टर के लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली थी। जिसके बाद शनिवार देर रात गुस्साए कांग्रेसियों ने पुलिस मुख्यालय में धरना प्रदशन किया। कई घंटे तक बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता हंगामा करते रहे। मामला संज्ञान में आने के बाद सीएम धामी ने दखल दिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ और खरगे के हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *