फिर डोली धरती उत्तराखंड में, उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके

उत्तराखंड

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक बार फिर से धरती डोली है। उत्तरकाशी में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई।

उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके

उत्तरकाशी में आज सुबह साढ़े आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 रही। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक जिले में भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

सुबह आए भूकंप के झटकों से सहमे लोग

गुरूवार सुबह ही भूकंप के झटके महसूस होने के कारण लोग डर गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें हल्के झटके एक बार नहीं कई बार महसूस हुए। बता दें कि उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से बेहद ही संवेदनशील है। भूकंप के लिहाज से प्रदेश का ज्यादातर इलाका जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार-बार यहां भूकंप आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *