राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले उत्तराखंड के सभी मंदिरों में चलेगा स्वच्छता अभियान, समिति का किया गया गठन।

उत्तराखंड

जहां एक आरे अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। वहीं इसका असर यूपी से लगे प्रदेशों में भी देखा जा रहा है। 22 जनवरी से पहले उत्त्राखंड भाजपा प्रदेश में स्थित सभी धार्मिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान शुरू करने जा रही है। ये अभियान 14 से 22 जनवरी तक चलेगा। इन सभी धार्मिक स्थानों को साफ-सुथरा बनाने के लिए प्रदेश स्तरीय टीम भी गठित कर दी गई है।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंदिरों में चलेगा स्वच्छता अभियान

एक अनऔपचारिक बातचीत में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने ये सभी जसनकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 14 से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ता सभी तीर्थ क्षेत्रों, मंदिरों समेत अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास साफ-सफाई करेंगे।

रोजाना चलेगा सफाई अभियान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अलग-अलग स्थान सुनिश्चित कर इस कार्यक्रम को प्रभावी बनाने में पूरा सहयोग दिया जाए। यह कार्यक्रम प्रतिदिन दो से तीन घंटे तक चलेगा। इसमें निकायों के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों और संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाएगा।

समिति का किया गया गठन
बीजेपी द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तरीय पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। इसके संयोजक का दायित्व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा को सौंपा गया है। जबकि सह-संयोजक के रूप में प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी, रमेश चौहान, डॉ जयपाल सिंह और विवेक सक्सेना को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *