प्रदेश में वन्य जीवों के हमले की घटनाएं लगातार बढ रही है। इन हमलों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं खटीमा में बाघ ने एक और महिला को अपना निवाला बनाया । जिसका शव अभी तक नहीं मिल पाया है।
शौच के लिए गई थी महिला
ग्रामीणों की मानें तो महिला सुबह शौच के लिए अपने घर से निकली थी लेकिन काफी देर बाद भी जब वो वापस नहीं आई तो घर वालों ने महिला कीे खोजबीन शुरु की। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी महिला का कोई अता पता नहीं चला। जिसके बाद से ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
घटनास्थल पर खून मिलने से परिजनों में कोहराम
मिली जानकारी के मुताबिक महिला जंगल में शौच के लिए गई थी लेकिन काफी देर बाद भी वो वापस लौट कर नहीं आई। जिसके बाद परिजन जंगल की ओर गए। घटनास्थल पर खून मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। अभी तक महिला का शव बरामद नहीं किया गया है।
वन विभाग की टीम कर रही तलाश
घटना की जानकारी मिलते ही सुरई रेंज की वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वन क्षेत्र अधिकारी आरएस मनराल ने बताया कि एक टीम को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। जबकि एक और टीम को भेजा जा रहा है। वनकर्मी महिला के शव की खोज बख्तरबंद ट्रैक्टर के साथ कर रहे हैं।
