राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट।

उत्तराखंड उत्तराखंड शासन देश -विदेश राजनीति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता में सुशासन, जनकल्याण और राज्यों के विकास से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने, जनप्रतिनिधियों की भूमिका को प्रभावी करने और नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में चल रहे विकास परियोजनाओं, निवेश संवर्द्धन, पर्यटन, चारधाम यात्रा और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्यों के मध्य अनुभवों एवं श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के आदान‑प्रदान से विकास को नई गति मिलती है।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उत्तराखंड सरकार के विकास एवं जनसेवा के प्रयासों की सराहना की और दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग व समन्वय को और मज़बूत करने पर जोर दिया। बैठक में दोनों पक्षों ने भविष्य में नीतिगत अनुभव साझा करने और आपसी संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए संवाद जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *