सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के भटवाड़ी में विशाल रोड शो किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी रोड शो के बाद भटवाड़ी के रामलीला मैदान पहुंचे, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यालक्ष्मी शाह के जनसभा को संबोधित करने भटवाड़ी पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे आपके बीच संदेश वाहक के रूप में भेजा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के देश में प्रधानमंत्री बनने के बाद विश्व में भारत का डंका बजा है। इस दौरान सीएम धामी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के भारत 2047 तक विकसित भारत बनाने की संकल्पना पूरी हो जाएगी। साथ ही देश में भव्य राम मंदिर का निर्माण भी हो पाया है। मुख्यमंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को जनता के सामने रखा, उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में मोदी की सरकार बनी है, तब से देश के विकास में तेजी आई है। मोदी ने विदेशों में भारत का मान बढ़ाया है। बुधवार को भटवाड़ी में आयोजित जनसभा में जाते वक्त रास्ते में रैथल गांव के पास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अचानक अपने काफिले को रोक लिया। बुजुर्ग, युवा, माताएं-बहनें, बच्चे हर उम्र के लोग जैसे उनकी एक झलक पाने को लालायित नजर आए।
मुख्यमंत्री ने अपनी गाड़ी से उतरकर सबका अभिवादन किया। माताओं और बहनों में मुख्यमंत्री के प्रति एक अलग ही उत्साह देखने को मिला।
