उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी भी अब इंडिया गठबंधन के साथ आ गई है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि व आम आदमी पार्टी के कार्यकारणी अध्यक्ष एस एस कलेर मौजूद रहे। उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुद्दे को साक्षी बनाकर हिमालायी राज्यों में बढ़ते महिला अपराध में उत्तराखंड के पहले नंबर पर आ जाने की बात भी कही है। एक भी विधानसभा सीट पर आप जीत दर्ज नहीं कर पाई थी। इस बार के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का पहला गठबंधन देखने को मिल रहा है। भाजपा के स्टार प्रचारक और केंद्रीय मंत्री जिस तरीके से उत्तराखंड में रोड शो और दौरे कर रहे हैं उस से भाजपा की पकड़ फिलहाल इस चुनाव में मज़बूत नज़र आ रही है। इस चुनाव में देखना होगा कि जनता किसे चुनती है।
