भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने उत्तराखंड के लिए अगले 5 दिनों का जनपद-स्तरीय मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। हरिद्वार, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर के तापमान में बढौतरी होने की संभावनाएं व्यक्त की गयी हैं। इसके अलावा इन जिलों में ओलावृष्टि होने और कहीं-कहीं 40-50 kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर भी आगाह किया गया है। देहरादून का अधिकतम तापमान 29°c और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऊखीमठ-गुप्तकाशी क्षेत्र का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हरिद्वार में Humidity 34% तक बढ़ गयी है, हरिद्वार और हल्द्वानी दोनों जगह अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 18°C रिकॉर्ड किया गया है, जबकि नैनीताल में अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम तापमान 11°C रिकॉर्ड किया गया है।
