उत्तराखंड से कांग्रेस के नामी नेता भाजपा में शामिल, मतदान से पहले हो गया खेला, समर्थकों को भी ले गए साथ

उत्तराखंड

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव, पूर्व दायित्वधारी और कालाढूंगी सीट से तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके महेश शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ रविवार को देहरादून में भाजपा का दामन थाम लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि श्रीराम के देश में मोदीमय माहौल से प्रेरित सभी दलों व संगठनों के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। राज्यसभा सदस्य बंसल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है। नवागंतुकों के मान, सम्मान व भावनाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उधर, एक अन्य कार्यक्रम में भारतीय धार्मिक एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पांडे व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र जाजेड़ी समेत अन्य कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *