क्यूं मुंह फेर रहे BJP नेता अंकिता भंडारी मुद्दे पर ?, एक फैसला और गढ़वाल सीट पक्की..

उत्तराखंड

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर, स्मृति ईरानी की उत्तराखंड यात्रा के दौरान, पौड़ी में एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया। सवाल पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री के जवाब ना देने का वीडियो वायरल हो गया। विडियो को जमकर शेयर किया गया। इसके बाद अंकिता भंडारी (#AnkitaBhandari) एक बार फिर ट्रेंड करने लगा। इससे पहले आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी पर भी ये टैग #AnkitaBhandari टॉप ट्रेंडिंग में शामिल था। वरिष्ठ नेता और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी, पिछले दिनों उत्तराखंड की पौड़ी लोकसभा सीट में, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अनिल बलूनी के नामांकन में पंहुचीं थीं। स्मृति ईरानी ने पत्रकारों का ये सवाल तो ड्राप कर दिया लेकिन खुद एक बड़ा सवाल खड़ा कर गईं..अंकिता भंडारी मुद्दे पर आखिर क्यूं मुंह फेर रहे बीजेपी नेता ? लोकसभा चुनाव 2024 इस वक्त पूरे शबाब पर है, तो इस समय अंकिता भंडारी के न्याय की बात को अपने मेनिफेस्टो में जोड़ देना और इस मुद्दे पर मुखर होकर न्याय की बात करना बीजेपी के लिए ही फायदेमंद हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *