हत्या कर भागा पति पत्नी की, आत्महत्या की ट्रेन के आगे कूद कर

उत्तराखंड

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून में पत्नी की हत्या कर पति हरिद्वार भाग गया। माना जा रहा है की व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। घटना देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकशाह नगर की है। ज्ञानप्रकाश का शव गुरुवार दोपहर को हरिद्वार के लक्सर स्थित रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। पुलिस जब मामले की जानकारी देने व्यक्ति के घर पहुंची तो वहां उसकी पत्नी का शव देख होश उड़ गए। महिला के गले पर घोंटे जाने के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *