बुधवार को नामांकन की आखिरी तिथि पर उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर 37 प्रत्याशियों ने लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दर्ज किए। हरिद्वार सीट पर कुल 21 प्रत्याशियों ने लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन किए हैं। बृहस्पतिवार (28 मार्च) को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और इसके बाद शनिवार (30 मार्च) तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। 26 मार्च तक 26 प्रत्याशियों ने लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दर्ज किए थे। इनमें से हरिद्वार सीट पर 21 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज किए, पौड़ी गढ़वाल सीट से 13 प्रत्याशियों ने, टिहरी लोकसभा सीट से 11 प्रत्याशियों ने, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से 10 प्रत्याशियों ने, और अल्मोड़ा सीट से 8 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज किए हैं। इन नामांकनों में से कई प्रत्याशियों ने अपने ही नाम दो से तीन नामांकन करवाए हैं। प्रत्याशी की सही जानकारी न होने पर नामांकन पत्र निरस्त किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की बारीकी जाँच होने के बाद 30 मार्च को नाम वापसी होगी। सन 2000 में उत्तराखंड राज्य गठन के बाद से अब तक कुल चार लोकसभा चुनाव हुए हैं।
