भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने नामांकन के दौरान अपनी सम्पति का विवरण प्रस्तुत किया। उनके पास वर्तमान में करीब 200 करोड़ की चल-अचल सम्पति है। उनके साथ उनके पति मनुजेंद्र शाह व हिंदू अविभक्त कुटुंब की सम्पति जोड़ दी जाय तो यह आंकड़ा 200 पार जाता है। भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने मंगलवार को नामांकन के दौरान सभी अपनी संपत्तियों का विवरण रिटर्निंग अफसर के समक्ष प्रस्तुत किया। माला राज्य लक्ष्मी शाह की निजी संपत्ति, जो 12 वर्ष पहले 1.5 करोड़ रुपये थी, अब सात करोड़ के पार पहुंच गई है। भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने काठमांडू (नेपाल) के रत्ना राजे लक्ष्मी कालेज से वर्ष 1971 में 12वीं किया है। 73 वर्षीय माला राज्य लक्ष्मी के पास ढाई किलो सोने व हीरे के आभूषण हैं और साथ ही लग्जरी कारों का बेड़ा है। शाह परिवार ने पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग सवा सात करोड़ रुपये का आयकर भुगतान भी किया गया है। उनकी कुल संपत्ति लगभग छह करोड़ रुपये के पास है,
जिसमें 10 लाख 22 हजार रुपए नगद हैं। वे वर्ष 1973 में मेरठ विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और उनके नाम पर कोई मुकदमा विचाराधीन नहीं है।
